You are here
Home > राज्य > दिल्ली > शेखावत का बयान: एक परिवार को श्रेय देने की होड़ ने देश को अंग्रेजों से भी ज्यादा नुकसान पहुँचाया

शेखावत का बयान: एक परिवार को श्रेय देने की होड़ ने देश को अंग्रेजों से भी ज्यादा नुकसान पहुँचाया

Share This:

नई दिल्ली, 27 मार्च। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आजादी के बाद जिस तरह की सत्ता-व्यवस्थाएं रहीं, उन्होंने भारतीय नायकों को हटाने-मिटाने का प्रयास किया। हमारी सरकार फिर से राष्ट्र नायकों व चरित्रों के बलिदान और योगदान को सम्मानित कर रही है। बिना नाम लिए शेखावत ने कहा कि एक परिवार मात्र को हर चीज का श्रेय देने की होड़ मची है, इस होड़ ने अंग्रेजों से ज्यादा नुकसान देश का किया है।

गुरुवार एक कार्यक्रम में शेखावत ने कहा कि भारत पर हमला करने वाले आक्रांता हमारे नायक नहीं हो सकते हैं। हमारे नायक पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप और महाराणा सांगा हैं। आक्रांता इतिहास के काले अध्याय का हिस्सा हैं। वे चरित्र हो सकते हैं, लेकिन नायक नहीं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि औरंगजेब की तुलना महाराणा सांगा और छत्रपति शिवाजी महाराज से नहीं की जा सकती। इतिहास किसी देश का हो या समाज का, वो सभी के लिए एक प्रेरणा होता है। अपनी असफलताओं से सीखकर इतिहास आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। जड़ों से कट जाने पर पेड़ गिर जाता है। यही हाल समाज का भी है।

शेखावत ने कहा कि अंग्रेजी शिक्षा पद्धित की वजह से लोगों की सोच और मानसिकता प्रदूषित हुई, लेकिन अब भारत पुनः सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है। हमारी संस्कृति को प्रदूषित करने वाले लोगों को बर्दाश्त करने के मूड में देश नहीं है। उन्होंने कहा कि वो राजस्थान से आते हैं। भारत की सनातन संस्कृति बनाए रखने के लिए हमारे पूर्वजों ने पीढ़ियां खपाई हैं। संभल की शाही मस्जिद पर शेखावत ने कहा कि चूंकि, यह कानूनी विषय है। इस पर प्रत्यक्ष रूप से टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन पहले उस मस्जिद का निरीक्षण करने से लोग एएसआई को रोक रहे थे।

Leave a Reply

Top