
महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को ₹2,500 प्रदान करना हमारी प्रतिबद्धता और संकल्प है। इस उद्देश्य के लिए हमने ₹5,100 करोड़ आवंटित किए
2023-24 में दिल्ली का बजट ₹78,800 करोड़ था, जो 2024-25 में गिरकर ₹76,000 करोड़ तक पहुंच गया—यह दिल्ली के लिए सबसे कठिन समय था। लेकिन इस बार, गर्व के साथ कहती हूं कि दिल्ली को इतिहास का सबसे बड़ा बजट मिला है—₹1 लाख करोड़
महिला सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है! महिला समृद्धि योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को ₹2,500 प्रतिमाह देने के लिए ₹5,100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। साथ ही मातृ वंदना योजना हेतु ₹210 करोड़ सुनिश्चित किए गए हैं।
हर दिल्लीवासी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। ₹12,893 करोड़ के बजट से दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा, और आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹2,144 करोड़ के आवंटन से गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
दिल्ली में शीघ्र ही लागु होगी आयुष्मान भारत योजना! अब पात्र लाभार्थियों को ₹10 लाख तक का निशुल्क स्वास्थ्य बीमा मिलेगा, जिसके लिए ₹2,144 करोड़ आवंटित!
स्थानीय विकास के उद्देश्य से विकसित दिल्ली बजट 2025-26 में ₹350 करोड़ की विधायक निधि का प्रावधान किया है जिसका इस्तेमाल विधायक अपने क्षेत्र में सड़क, गलियों और पार्क के पुनरुद्धार और विकास के लिए करेंगे। स्थानीय विकास से ही विकसित दिल्ली का सपना साकार होगा।
5,000 नई इलेक्ट्रिक बसों से पर्यावरण भी बचेगा, सफर भी होगा आसान। ₹12,952 करोड़ के बजट से दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाया
अब दिल्ली होगी बिजली के तारों के जाल से मुक्त! ₹3,847 करोड़ के बजट से अंडरग्राउंड केबलिंग, स्मार्ट ग्रिड्स और स्वच्छ ऊर्जा हेतु सोलर पैनलों को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे दिल्ली में निर्बाध, सुरक्षित और अधिक कुशल बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
हर घर तक पहुंचेगा साफ पानी, सीवर सिस्टम होगा अपग्रेड। जल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ₹9,000 करोड़ का आवंटन किया गया है। इससे नई जल पाइपलाइन बिछाई जाएंगी, सीवर लाइनों का विस्तार होगा और हर नागरिक को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी।