
Rahul Tyagi (मुजफ्फरनगर) :—

मोरना — भारतीय किसान यूनियन तोमर की एक सभा गांव खरपोड में विजयपाल सिंह के आवास पर हुई जहां उपस्थित भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने किसानों की समस्याओं को सुना और संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन तोमर किसानों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा आपको बता दे की अभी भारतीय किसान यूनियन तोमर के बैनर तले 24 दिन अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया गया और सभी किसानों की समस्याओं का समाधान कराया गया इसी तरह से संगठन हर सरकारी दफ्तरों में अपना लठ गाडकर किसानों की समस्याओं का समाधान करा रहा है और वही चौधरी संजीव तोमर ने बताया कि आने वाली दिनांक 4 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन तोमर किसानों कि समस्याओं को लेकर लखनऊ मे पंचायत करेगा और हो रहे जनपद किसानों का शौषण लेकर सरकार से वार्ता कर उन्हे अवगत कराया जाऐगा और वहीं 4 अक्टूबर को संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि लखनऊ मे पंचायत होगी जिससे किसानों से आव्हान किया कि 3 अक्टूबर को संगठन नौचंदी ट्रेन से चलेगे और पंचायत करने के बाद संगठन नौचंदी ट्रेन से वापसी होगी सभा के बाद विजयपाल सिंह को भारतीय किसान यूनियन तोमर का जिला सचिव नियुक्त किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी प्ररदेश उपाध्यक्ष दीपक तोमर जिला महासचिव हसीर जिला उपाध्यक्ष चंदन त्यागी ब्लॉक अध्यक्ष अजय त्यागी नीरज विपिन खलील देवड़ा पप्पू दरियापुर जवाहर गुफरान अन्य गणमानी व्यक्ति उपस्थित रहे।।
।।।।