
नरेश तोमर,
जेएनयू में हुई हिंसक घटना को लेकर भाजपा नेता उमा भारती ने अपना सख्त बयान दिया है। उमा भारती ने कहा कि देश में कुछ ऐसे विचारक हैं जो संख्या में तो कम हैं, पर बहुत जहरीले हैं।
- ये लोग देश माहौल को भी जहरीला करने की कोशिश कर रहे है।
- हमें कुछ चीजों को ठीक करने की जरूरत है और हम इन चीजों को ठीक करेंगे।
- बतादें जेएनयू में बीती 5 जनवरी को छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी।
- इस घटना में दो दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए थे।
- घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- घायलों में जेएनयू की छात्र संघ अध्यक्षा भी शामिल थी।
