
नरेश तोमर, उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश के 15 आईएएस अफसरों के तबादले किये हैं। जिन अफसरों के तबादले किये गए हैं उनमें एलडीए वीसी पीएन सिंह का तबादला किया गया है। डीएम आगरा प्रभु नारायण सिंह को बनाया गया है। रवि कुमार एनजी सचिव पर्यटन, संस्कृति, विजय विश्वास पंत सचिव स्वास्थ्य बने, संजय गोयल विशेष सचिव राजस्व बने, राहत आयुक्त का भी गोयल के पास चार्ज, सूर्यपाल गंगवार एमडी मध्यांचल बने, सुरेंद्र सिंह विशेष सचिव नागरिक उड्डयन, अनुपम शुक्ला सीडीओ जौनपुर बनाए गए, अमित पाल सीडीओ प्रतापगढ़ बनाए गए, प्रथमेश कुमार सीडीओ अयोध्या बने, पुलकित गर्ग सीडीओ सिद्धार्थनगर बने, शशांक त्रिपाठी सीडीओ गोंडा बनाए गए, ब्रह्मदेव तिवारी डीएम कानपुर बने, किंजल सिंह निदेशक पंचायतीराज बनीं, शिवाकांत द्विवेदी वीसी एलडीए बनाए गए हैं।
