
बलिया। बलिया जनपद के रसड़ा नगर के स्थानीय हीता का पूरा चौक स्थित 1 इण्डिया फैमिली मार्ट के सामने खडी एक मैजिक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
बता दे मैजिक स्थानीय 1 इण्डिया फैमिली मार्ट के सामने खडी थी। उस वक्त उसमें कोई सवार नहीं था। तभी अचानक अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गयी।