
बलिया। धान की पराली खेतों में जलाने वाले क्षेत्र के दर्जनों किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पराली जलाने के मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गए है। पहले किसानों को पराली जलाने के मामले में नोटिस जारी किये गए थे। बताया जा रहा है नोटिस जारी होने के बाद 2500 रूपये का जुर्माना पराली जलाने वाले किसान पर लगाया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई नरही थाना क्षेत्र के सरया गांव के दर्जनों किसानों पर हुई है। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचा है।
