
हापुड़। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मुखिया गाय की रख रखाव व खाने के लिए अच्छी वयवस्था करने के लिए हर जिले के जिलाधिकारी को समय समय पर दिशा निर्देश दे रहे है। लेकिन हापुड़ के अधिकारी कई घंटे से फंसी गाय को 10 फिट गहरे गड्ढे से निकलने की बात तो दूर देखने भी नहीं पहुंचे। तब एक आम युवक ने दिखाई हिम्मत और अपनी टीम के साथ गाय को कई घण्टे की मशक्कत के बाद गड्ढे से निकाला।
थाना देहात के पक्कबाग पर आज एक गाय नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा खोदे गए 10 फिट गहरे गड्ढे में गिरी गई। गाय कई घंटे तक गड्ढे से निकलने के लिए छटपटाती रही मगर किसी को दया नहीं आई। इसी दौरान विक्की शर्मा नाम के युवक को पता चला की एक गाय गड्ढे में फंसी हुई है तो वह अपने साथियों के साथ गाय को रेस्क्यू करने मौके पर पहुंच गए। विक्की शर्मा ने खुदाई के लिए जेसीबी को भी बुलाया और कई घंटे की मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि नगर पालिका ने यह गड्ढा कई दिन पहले खोदा था और लापरवाही के चलते खुला ही छोड़ा हुआ था। एक बड़ा सवाल है ये बना हुआ है कि इस गाय की जगह अगर कोई इंसान इसमें गिर जाता तो उसके साथ ही उस दुर्घटना का जिम्मेदार आखिर कौन होता।