
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मंत्री का पुतला
अमित, बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में प्रियंका गांधी पर मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला द्वारा किए गए आपत्ति जनक टिप्पणी से नराज कांग्रेस कार्यकर्ता ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला का पुतला भी फूंका। कार्यकर्ता एक़ होकर चौराहे पर पहुंचे और वहां नारेबाजी करते हुए बीच चौराहे पर राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएम योगी के मंत्री महिलाओं का अपमान करते हैं।