
स्थायी सरकार के लिए दिया भाजपा को साथ
नरेश तोमर, हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी ने भाजपा को साथ केवल इसलिए दिया ताकि प्रदेश में स्थायी सरकार बन सके। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद दुष्यंत चौटाला पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने विरोधियों द्वारा किये जा रहे सवालों का करारा जवाब दिया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमने न भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और न ही कांग्रेस के साथ मिलकर। हमने प्रदेश में अपने दम पर संघर्ष किया और हमारा मकसद प्रदेश को एक स्थायी सरकार देना था। इसीलिए हमने भाजपा का साथ दिया। अब विरोधियों को भाजपा-जजपा का गठबंधन हजम नहीं हो रहा है, तो इसमें हम क्या कर सकते हैं। दुष्यंत चौटाला अपने घर में लोगों से मुलाकात कर रहे थे, तब उन्होंने मीडिया को यह बयान दिया।