
अलीगढ के थाना देहली गेट क्षेत्र में घर में संचालित एक फैक्ट्री में धमाका होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। धमाके के कारण बैल्डिंग में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर फटना बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन के साथ साथ दमकल विभाग के लोग भी पहुँच गए। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
देहली गेट क्षेत्र के एडीए शाहजमाल में निसार खान का छल्ले बनाने का घर में ही कारखाना है। यहाँ छल्ले बनाने में बैल्डिंग का काम भी किया जाता है। आज जब यहाँ काम चल रहा था तभी अचानक धमाका हुआ और आग लग गई। धमाका इतना तेज था की मौके पर ही दो लोगों राशिद और मुजाहिद की मौत हो गई। घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुँचाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। इलाके के पार्षद मुशर्रफ हुसैन ने घर में चल रही इस तरह की फैक्ट्री पर ऐतराज जताया और कहा की प्रशासन की अनदेखी के चलते ऐसी घटनाएं होती हैं। आबादी क्षेत्र में इस तरह की फैक्ट्री नहीं होनी चाहिए।
अजय कुमार
अलीगढ