
भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चाओं में है। सुरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होनें कहा कि,”राहुल गांधी तो राजनीति का फाऊल है। ये कांग्रेस स्वतंत्रता आन्दोलन का कांग्रेस नही है। यह सोनिया गांधी की कांग्रेस है। यह कांग्रेस इटली परस्थ लोगों की कांग्रेस है। ये कांग्रेस मुस्लिम परस्थ लोगों की कांग्रेस हैं।
भाजपा विधायक यही नही रुके उन्होनें आगे कहा ये कांग्रेस शहीदों पर अगर गोली चलती है तो उस पर हंसती है। उन्होनें राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि , राफेल पर राहुल गांधी फ़ेल है, राहुल गांधी तो राजनीति मे फ़ेल है , जो हर जगह से हो गया है फ़ेल उसे मिल गया है राफेल।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राज भर पर आरोप लगाते हुए कहा ओमप्रकाश राज भर लोभी आदमी है। भाजपा विधायक ने विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा भाई भतिजा वाली पार्टी चलाने वाले लोग एक तरफ है और राष्ट्र चलाने वाले राष्ट्रभक्त एक तरफ है।
अमित कुमार
बलिया