
अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अब छात्रों को दिया जाने वाले खाने पर सीसीटीवी से नजर रखी जायेगी। हिन्दू छात्रों की मांग के बाद हॉस्टल में शाकाहारी और मांसाहारी खाना अलग अलग बनेगा, इसके लिए हॉस्टल के डाइनिंग हॉल और किचन में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पिछले दिनों कुछ छात्रों ने एक हॉस्टल में मुर्गा तले हुए तेल में पूड़ियाँ बनाये जाने की शिकायत की थी। AMU प्रशासन ने इसआरोप को निराधार बताया था , हालांकि जिस हॉस्टल की ये शिकायत थी वहां से दो कूक को हटा दिया गया था। पिछले दिनों एक छात्र ने AMU के वाईस चांसलर से खत लिखकर किचन में सीसीटीवी कैमरे लगाने और शाकाहारी मांसाहारी खाना अलग अलग बनाये जाने की मांग की थी। AMU प्रशासनने छात्रों की ये दोनों मांगे मान ली हैं।
AMU के एमटेक फाइनल ईयर के छात्र सोनवीर सिंह ने AMU के वाईस चांसलर तारिक मंसूर को खत लिख कर आग्रह किया कि प्रत्येक हाल में शाकाहारी और मांसाहारी खाने के लिए अलग अलग किचन हो। सभी हाल के अंदर फ़ूड मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जाए। सभी डाइनिंग हाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएँ और डाइनिंग हाल के अंदर शाकाहारी छात्रों के लिए अलग से टेबल हो।
पिछले दिनों AMU केसर सय्यद हाल में कुछ हिन्दू छात्रों द्वारा मुर्गा तले हुए तेल में पूड़ियाँ बनाये जाने की शिकायत दर्ज कराइ थी। इससे सम्बंधित एक वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि AMU प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताया था लेकिन वहां से दो कुक को हटा दिया गया था। आज AMU प्रशासन ने हिन्दू छात्रों की ये मांगमान ली।
AMU प्रवक्ता शाफ़े किदवई ने बताया कीछात्रों की मांग के बाद AMU प्रशासनने शाकाहारी और मांसाहारी खाने की अलग अलग ब्यवस्था की है। अब दोनों खाना अलग अलगबनेगा। साथ ही डाइनिंग हाल और किचन में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। खाने की गुणवत्ता के लिए हमने ये फैसला लिया है।
अजय कुमार
अलीगढ