
जौनपुर: नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत 20 नवंबर से 20 दिसम्बर तक चलाए जा रहे नारी सशक्तिकरण अभियान के आज समापन के अवसर पर नगर विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों और सरकार द्वारा संचालित महिला सामाख्या द्वारा नारी स्वावलंबन सम्मेलन का आयोजन तिलकधारी इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया गया। सम्मेलन में पहुँची हजारों की संख्या में महिलाओं ने अपनी शक्ति का एहसास कराया। सम्मेलन में महिलाओं की आत्म रक्षा हेतु विभिन्न प्रकार के गीतों के माध्यम से महिलाओं को जागृत करने का प्रयास किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी महिलाओं के अंदर स्वावलंबन लाने के लिए प्रयास किया गया इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन 1090 प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एंटी रोमियो स्क्वायड 181 हेल्पलाइन पावर टीम आज के बारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दिया गया।
महिला सम्मेलन में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान 1 माह के लिए चलाया गया था जिसका आज समापन है नारी सशक्तिकरण से संबंधित जो काम किए गए हैं। सरकार द्वारा और जो विभिन्न एक्ट्स में जो विभिन्न योजनाएं चलाई गई हैं जिससे नारी सशक्तिकरण समाज में आए उन चीजों को हाईलाइट करने के लिए नारी शक्ति को से जोड़ने के लिए यह पूरा अभियान चलाया जा रहा है ।आज समापन समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। यह एक सफल अभियान रहा इसमें विभिन्न जनपद की नारी शक्तियों को जो इस संस्था से जुड़ी हुई हैं महिलाओं के क्षेत्र में जो भी उत्कृष्ट काम हुए हैं उन सभी को हाईलाइट किया गया है।
सम्मेलन में भाग लेने आई तमाम महिलाओं ने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से उनको काफी फायदा मिला है। जब हम जागेंगे तभी हमारा विकास हो पाएगा सरकार द्वारा यह अच्छी पहल की गई है। इससे हम लोगों को काफी सुविधा मिली है।
अभषेक पांडेय
जौनपुर