
नई दिल्ली। दिपावली आने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। लेकिन बाजार में अभी से रौनक दिखाई दे रहा है। दुकानें मिठाईयों से सज रही हैं। दिपावली को लेकर बाजार में मिट्टी के दीयें बिक रहे हैं। ऐसी मान्यता हैं कि दीपावली के दिन मिट्टी के दीएं जलाने से घर में लक्ष्मी आती हैं। धनतेरस को लेकर भी बाजार में बर्तनों से दुकानें सजी हुई हैं। महिलाएं धनतेरस को लेकर बर्तनों की खरीदारी कर रही हैं। हिंदू धर्म में दिपावली पर माता लक्ष्मी और धनतेरस के मौके पर भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती हैं।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है। इस दिन घर के मुख्य द्वार पर भी दीप जलाए जाते है। धनतेरस के दिन कुछ न कुछ नया खरीदने की परंपरा हैं। व्यक्ति अपने सामर्थ्य के इस दिन कुछ ना कुछ खरीदता हैं। वैसे इस दिन तांबे, पीतल आदि के बर्तन खरीदने को शुभ माना जाता हैं।
धनतेरस मनाने के पीछे अनेक पुरानी कथाएं प्रचलित हैं। ऐसे ही एक कथा के अनुसार कार्तिक माह में ही समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरि विष्णु के अवतार है। अर्थात भगवान धन्वंतरि के जन्मोत्सव के रूप में धनतेरस का उत्सव मनाया जाता हैं।