
आज सवर्णो ने भारत बंद बुलाया है। मोदी सरकार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटते हुए SC/ST एक्ट में संशोधन कर मुल स्वरूप में बहाल करने पर आज कई सवर्ण संगठनों द्वारा भारत बंद बुलाया गया है। देश के अलग-अलग राज्यों में भारत बंद का असर दिखना शुरू हो गया है। इन सभी लोगों को सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से आपत्ति है।
बिहार के मुजफ्फरपुर में भी SC/ST एक्ट का विरोध साफ देखा जा रहा है। यहां कई जगहों पर सड़कों पर जाम लगा हुआ है। वहीं नवादा में भारत बंद के दौरान लोगों ने घूम-घूमकर बाजार को बंद करा दिया। यहां पर राजगीर पथ पर लोगों ने आगजानी कर सड़कों को जाम कर दिया गया।
बिहार के दरभंगा में भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर गए। वहीं दरभंगा औक मसूदन में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को भी रोका। भारत बंद का असर मध्य प्रदेश में भी है। भिंड, ग्वालियर, मुरैना समेत 10 जिलों में धारा 144 लागू कर दिया गया है।