
बरेली। बरेली में एक और शख्स मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया। गाय चोरी करने के आरोप में भीड़ ने शख्स को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। उसके बाद भीड़ ने उसको पुलिस को सौंप दिया था। उस शख्स पर जानवर चोरी करने का शक था। उसकी तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन ज्यादा चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। यह जानकारी आज बरेली के एसपी ने दी है।
आपको बता दें, उस शख्स को भीड़ ने जानवर चोरी करने के शक में 29 अगस्त को पिटाई की और आज उसकी मौत हो गई है।
गौरतलब है कि देश में इस समय मॉब लिंचिंग की घटनाएं आम हो गई हैं। मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर देश के प्रधानमंत्री से लेकर देश की सर्वोच्च अदालत तक चिंता जाहिर कर चुके हैं। इसके अलावा देश के गृहमंत्री यह कह चुके हैं राज्यों में कानून व्यवस्था का काम राज्य सरकारों के जिम्मे है।
इसके पूर्व उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों के अलावा, राजस्थान, हरियाणा में भीड़ गाय चोरी करने या जानवर चोरी करने के आरोप में कई लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर चुकी है।