
प्रियंका चोपड़ा के सलमान की फिल्म ‘भारत’ को लास्ट मौके पर छोडने से बॉलीवुड में प्रियंका के इस तरिके को अनप्रोफेशनल कहा जा रहा है। भारत प्रियंका ने खुद छोड़ी लेकिन अब जिन डॉयरेक्टर ने प्रियंका को साइन कर रखा है, वो प्रियंका के साथ काम करने से मना कर रहे है।
आपको बता दें, कि पिछले एक साल से खबरें आ रही थी, कि संजय लीला भंसाली प्रियंका के साथ गैंगस्टर फिल्म गंगूबाई कोठेवाली लेकर आने वाले है। लेकिन अब खबर आ रही है, कि प्रियंका ने ‘भारत’ की ही तरह भंसाली की इस फिल्म को बाय-बाय कह दिया है।
प्रियंका के ऐसा करने से भंसाली बेहद हैरान है। क्योकि भंसाली प्रियंका के साथ इस फिल्म को बनाने के लिए पूरी तरह तैयार थे। वहीं प्रियंका के ना करने से भंसाली ने इस फिल्म को फिलहाल ना बनाने का फैसला लिया है।
कहा जा रहा है, कि प्रियंका अपनी हॉलीवुड फिल्म Cowboy Ninja Viking की वजह से ही सलमान और अब भंसाली की फिल्म को करने से इंकार किया है। लेकिन ऐसा करना प्रियंका को भारी पड़ सकता है, क्योकि प्रियंका के अनप्रोफेशनल तरिके से अब हर डॉयरेक्टर प्रियंका को अपनी फिल्म में लेने से मना रहा है।