
बेल्लारी। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक बी श्रीरामुलु ने कहा कि अगर कर्नाटक के अंदर “अन्याय” जारी रहता है तो उत्तर कर्नाटक के लिए अलग राज्य की मांग पर आंदोलन का समर्थन करेंगे।
श्रीरामुलु राज्य विधानसभा में भी चिंता जताते हुए कहा कि अगर इस तरह का अन्याय नहीं रुकता है तो वह इस संबंध में आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।
उन्होंने कहा कि अगर अन्याय जारी रहता है, तो मैं उत्तर कर्नाटक के लिए एक अलग राज्य बनाने के इस आंदोलन का नेतृत्व करूंगा। हम हाथ पर हाथ धरे बैंठेंगे नहीं।
मोलकालमोरू से बीजेपी विधायक ने यह भी संकेत दिया कि वह 2 अगस्त को कुछ संगठनों द्वारा बंद किए गए बंद का समर्थन करेंगे, जो इस क्षेत्र के लिए अलग राज्य की मांग कर रहे हैं।
श्रीरामुलु ने यह भी दावा किया कि कुमारस्वामी सरकार उत्तर कर्नाटक की अनदेखी कर रही है और पक्षपात की राजनीति का महज दिखावा कर रही है।
अलग-अलग राज्य की बढ़ती मांग के बाद नेताओं ने उसी बजट में उत्तर कर्नाटक के साथ अन्याय करने का सत्तारूढ़ गठबंधन पर आरोप लगाया।
गौरतलब है कि अभी मई माह में कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन हुआ है। इसके पहले राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। अभी भी सरकार एक तरह से कहें तो कांग्रेस की ही है, क्योंकि जेडीएस के विधायकों की संख्या कम है और कांग्रेस के विधायकों की संख्या ज्यादा है। लेकिन कांग्रेस ने भाजपा को रोकने के लिए जेडीएस नेता कुमारस्वामी को अपना समर्थन देकर मुख्यमंत्री बना दी।
इसके पूर्व चुनाव नतीजों के आधार पर राज्य में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन बहुत से थोड़ा दूर थी। राज्यपाल ने भाजपा की सरकार तो बनवा दी थी। परंतु, मुख्यमंत्री बहुमत साबित करने में नाकाम रहे और मात्र 48 घंटों के अंदर ही उनको इस्तीफा देना पड़ा। उसके बाद कांग्रेस के समर्थन से जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन के बीच बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। गाहे-ब-गाहे सीएम का दर्द छलक जाता है।