
प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की मल्टीस्टारर फिल्म ‘भारत’ को छोड़कर सलमान के साथ-साथ फैंस को भी चौंका दिया है। प्रियंका चोपड़ा की इस खबर के साथ एक ओर बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर प्रियंका के लाखों मेल फैंस का दिल टूट जाएगें।
बता दें, कि प्रियंका ने अपने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली है। खबरों की मानें तो निक जोनस ने न्यूयॉर्क सिटी के Tiffany स्टोर से प्रियंका के लिए एक अंगूठी खरीदी थी। जिसके बाद दोनों की सगाई होने की खबर सामने आ रही है।
प्रियंका पिछले दो महीने से निक को डेट कर रही थी। और अब उनकी सगाई के बाद खबर आ रही है, की प्रियंका अक्टूबर में निक से शादी करने जा रही है। दोनों एक दुसरे के घरवालों से भी मिल चुके है।
प्रियंका पूरे 2 साल बाद फिल्म ‘भारत’ से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही थी। लेकिन निक से शादी करने के लिए प्रियंका सलमान की इतनी बड़ी फिल्म भी छोड़ दी।