
तमिल फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस प्रियंका ने फांसी लगाकर अपना जान दे दी है। प्रियंका तमिल टीवी शो ‘वामसम’ में ज्योतिका के किरदार के लिए फेमस थी। इस सीरियल में प्रियंका बाहुबली फेम एक्ट्रेस ‘रम्या कृष्णनन’ के साथ नजर आई थी।
आपको बता दें, कि आज बुधवार 18 july की सुबह प्रियंका प्रियंका ने वलासारावक्कम में स्थित अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। प्रियंका की मौत की खबर सबसे पहले उनकी नौकरानी ने पुलिस को दी। नौकरानी का कहना है, कि जब वह उनके घर पहुंची तो उसने प्रियंका को पंखे से लटके हुए देखा।
प्रियंका के सुसाइड को लेटर उनकी घरेलू लड़ाई को वजह बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो, एक्ट्रेस प्रियंका की शादी करीब 3 साल हुई थी, लेकिन 3 साल बाद भी उनकी कोई संतान नही थी। पुलिस ने एक्ट्रेस की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।