
लव जिहाद: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में लव जिहाद की तरह ही एक ऐसा मामला सामने आया है। शादी से पहले लड़के के धर्म का खुलासा होने के बाद जब लड़की के घरवालों ने शादी करने से मना कर दिया तो लड़के ने गुस्से में आकर लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी।
आपको बता दें, कि ये मामला प्यार का है। आरोपी शेख सुल्तान उत्तरपाड़ा थाना क्षेत्र के कोननगर का रहने वाला है। सुल्तान ने लड़की से अपना धर्म छिपाकर उससे प्रेम संबंध बना लिया था। लोगों का कहना है, कि लड़का-लड़की काफी समय से साथ रह रहे थे।
दोनों जल्द ही कोर्ट मैरिज करने वाले थे,लेकिन इसी बीच लड़की और उसके घरवालों को लड़के के धर्म के बारे में पता चल गया। जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी की शादी सुल्तान से करने के ले मना कर दिया।
पुलिस का कहना है, कि सुल्तान को जैसे ही पता चला कि धर्म के चलते लड़की के परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया है, तो उसने गुस्से में गुरुवार यानी 12 july को लड़की की हत्या के साथ-साथ उसके मां-बाप पर गोली से हमला कर दिया।
दोनों को उत्तरपाड़ा के स्टेट जनरल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। प्रेमिका और उसके माता-पिता पर गोली चलाने के बाद सुल्तान वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सुल्तान के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुल्तान को 7 दिन की हिरासत में भेज दिया है.