
कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले आरोपी गिरीश को मुंबई पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है,दरअसल प्रियंका चतुर्वेदी को मध्य प्रदेश के मंदसौर मामले में वायरल हो रहे एक फर्जी संदेश को लेकर गिरीश ने उनकी बेटी का रेप करने की धमकी दी थी।
प्रियंका चतुर्वेदी ने यह अपमानजनक ट्वीट साझा भी किया था,इस मामले की जानकारी मुंबई पुलिस को प्रियंका ने ट्विटर के माध्यम से ही दी थी और मामला दर्ज करवाया था।जिसके बाद मामले की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
प्रियंका ने खुद पर लगे इलजामों पर सफाई देते हुए ट्वीट किया, ‘भगवान राम के नाम से ट्विटर हैंडल चलाकर, पहले तो मेरा गलत बयान लगाते हो, फिर मेरी बेटी के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हो,कुछ शर्म हो तो चुल्लू भर पानी में डूब मरो वरना भगवान राम ही इसका सबक सिखाएंगे तुम जैसे नीच सोच वाले इंसान को।
‘प्रियंका को सपोर्ट करते हुए कांग्रेस नेता शकील अहमद ने पूरे मामले की निंदा की है और ट्वीट किया, ‘काम शैतान का और नाम भगवान का! कुछ तो शर्म करो।‘