
गाजीपुर। बुधवार को जिला कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदेश की भजपा सरकार के खिलाफ उसकी नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में बोलते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने कहा भाजपा की राज्य और केंद्र की सरकार एक सोची समझी रणनीति के तहत कर्मचारियों को परेशान कर रही है। 2019 को लक्ष्य बनाकर सरकार कर्मचारी विरोधी कार्य कर रही हैं जिसको किसी भी कीमत पर संगठन बर्दाश्त नही करेगा।
संगठन ने सारे सहयोगी संगठनों से लक्ष्य 2018 के लिए कार्य करने की अपील करते हुए कहा प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कभी भी आंदोलन की घोषणा की जा सकती है। जिसमें अनिश्चितकालीन हड़ताल भी शामिल होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों का शोषण करना जल्द से जल्द बंद करे, अन्यथा उसे 2019 के चुनाव में भारी कीमत अदा करनी पड़ सकती हैं।
वहीं मंडल मंत्री डी यस राय ने कहा कर्मचारी विरोधी सरकार अगर जल्द कर्मचारियों के पक्ष में सार्थक पहल नही करेगी तो प्रदेश के सारे कर्मचारी और सम्बद्ध संगठन 2019 के लोक सभा चुनाव में सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे। विवेक सिंह शम्मी ने कहा अगर प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों को नही छोड़ती हैं तो हम सभी जिले के कर्मचारी, शिक्षक जनांदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मौके पर श्रीकांत राय,बलवेंद्र त्रिपाठी,ओमप्रकाश यादव,अभय सिंह,शाहिद परवेज,मनोज सिंह, अश्विनी कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव आदि लोग थे। अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव तथा संचालन ओएन पांडेय ने किया।
हिंद न्यूज टीवी के लिए गाजीपुर से सुनील सिंह