
दुनिया की हर लड़की का सपना होता है, कि वो पूरी दुनिया में वो ही सबसे ज्यादा खूबसूरत लगे। खूबसूरत पाने के लिए हर लड़की काफी कुछ करती है, जैसे ब्यूटी पार्लर जाना, एक्सरसाइज करना, अपने खाने पीने का पूरा ध्यान रखना और कई लड़कियां तो खूबसूरती पाने के लिए सर्जरी तक का सहारा भी लेती है।
आज हम बात करेंगे रूस की एक ऐसी लड़की के बारे में जो इतनी खूबसूरत है, कि उसके घर से निकलने पर ही बैन लगा दिया गया है।
आपको बता दें, कि हम रूस की 26 वर्षीय लड़की ‘एंजेलिका कीनोवा’ की बात कर रहे है। एक तरह से एंजेलिका खूबसूरती का भंड़ार है। एंजेलिका जबरदस्त फिगर की मालकिन है। वैसे एंजेलिका कीनोवा का प्रोफेशनल मॉडलिंग करना है। एंजेलिका का लुक एकबार्बी डॉल की तरह है।
आमतौर पर बार्बी जैसा लुक पाने के लिए लड़कियों को प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेना होता है। लेकिन एंजेलिका की माने आज तक एंजेलिका ने खूबसूरती के लिए कोई सर्जरी नही करवाई है। एंजेलिका ने अपना बार्बी लुक केवल सही खान-पान और एक्सरसाइज के जरिए ही पाया था।
एंजेलिका ने बताया है, कि उनके पैरेंट्स ने उन्हें बचपन से ही राजकुमारी की तरह पाला है। उनके पैरेंट्स ना तो उन्हें बाहर निकलने देते थे और ना ही लडक़ों के साथ डेट पर जाने देते है। उनके पैरेंट्स ने हमेशा उन्हें जिंदा गुड़िया की तरह रखा था, लेकिन एंजलिका बाहर की दुनिया देखना चाहती है, एंजलिका आज तक अपने सच्चे प्यार का इंतजार कर रही है, जिसके साथ वो अपनी जिंदगी अपने अनुसार जी सकें।