
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां देहरादून में 50 हजार लोंगों के साथ योग किया तो वहीं दिल्ली से सटे नोएडा मे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने योग किया। राजधानी लखनऊ में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ योग करते नजर आए। पूरे प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से योग की अलग अलग तस्वीर सामने आयी हैं जो हिंद न्यूज टीवी के कैमरे पर कैद हुई।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ किया राजधानी लखनऊ में किया योग।
नोएडा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ स्थानिय विधायक और राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने नोएडा स्टेडियम में योग किया।
कान्हा की नगरी मथुरा मे भी लोगों ने योग दिवस मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में हुआ जहां भारी संख्या में पहुंची महिलाओं नें योग किया।
सहारनपुर में विश्व योग दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे योग साधक ने विधायक व आला अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में योग किया।
जौनपुर की प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के साथ साथ सांसद के पी सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों ने आम जन लोगों के साथ योग किया।इस मौके पर पातंजलि पीठ के जिला योग गुरू ने योग कार्यक्रम का मार्गदर्शन करते हुए सभी को योग कराया।


