
अमेरिकन शो ‘क्वांटिको’ और हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड में फेमस होने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब वापस भारत लौट रही है। प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी। भारत लोटतें ही प्रियंका सबसे पहले सलमान खान स्टारर फिल्म ‘भारत’ और उसके बाद ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष-4’ में भी नजर आ सकती है।
खबरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा अपनी हर फिल्म का चुनाव काफी सोच-समझकर कर रही है। इसलिए प्रियंका चोपड़ा ने ‘कृष-4’ के मेकर्स से अपने किरदार को ऋतिक के किरदार जितना स्ट्रांग और प्रभावी बनाने को कहा है।
साथ ही खबर यह भी है, कि प्रियंका ने सलमान की ‘भारत’ करने के लिए 12 करोड़ रुपये फीस मांगी है। ऐसा करने से प्रियंका सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेज की लिस्ट में दीपिका से बराबरी करते हुए, टॉप पर आ जाएंगी।