
पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामाह श्री अटल बिहारी वाजपेयी के एम्स अस्पताल में भर्ती हो जाने कारण उनकी तबियत में सुधार और दीर्घायु के लिए पुरी भाजपा और अटल जी के प्रशन्सक लगातार दुआ कर रहे हैं।
इस ही क्रम में उत्तर प्रदेश के हाथरस के चामुंडा मंदिर में नगरपालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा और सदर विधायक हरिशंकर माहौर द्वारा महामृत्युंजय यज्ञ किया गया।
दोनों नेताओं ने बारी बारी से यज्ञ में आहूतियां देते हुए पूर्व पीएम वाजपेयी के जल्द स्वस्थ होने और उनकी दीर्घायु होने की कामना की।