
अखनूर में कल रात हुए पाकिस्तान के सीजफायर में 2 जवान शहीद हो गये जिसमे एक जवान देवरिया जनपद के बैदा बासपार गावँ का रहने वाला था।आज सुबह उनके परिवार वालो को उनके शहीद होने की जानकारी हुई।जिससे उनके घर और गावँ में मातम का माहौल हो गया।घर वालो का रो-रो कर बुरा हाल है।सत्य नारायण यादव लगभग 25 साल पहले बी एस एफ में भर्ती हुए थे, इनके 3 लड़के और 1 लड़की है। 2 लड़के प्राइवेट सर्विस करते है और सबसे छोटा लड़का अभी 10वीं का छात्र है, और लड़की की शादी हो चुकी है।यह बीएसएफ में एएसआई के पद पर थे।वहीं शहीद के पिता और पुत्र नारायण के शहीद होने पर फक्र महसूस कर रहे है।इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक कोई भी जनप्रतिनिधि और जनपद का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी यहाँ नहीं आया है, जिससे आम लोगो में काफी रोष है।
हिन्द न्यूज टीवी के लिए देवरिया से घनश्याम मिश्रा