
उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली मोतीरा गाँव क्षेत्र का मामला भले योगी सरकार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लाख दावे कर ले पर यूपी में कही भी अपराधियों के हौसलो में कोई कमी नजऱ नहीँ आ रही। ताजा मामला यूपी के बलिया से है, जहां बीजेपी नेता नथुनी सिंह पर 6 अज्ञात हमलावरों ने बीजेपी नेता का नाम पूछ कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में नथुनी सिंह तो बच गए लेकिन उनके साथी बीरबल चौहान के पैर में गोली लग गई। हमला करने के बाद पांचो हमलावर भाग निकले। घायल बीरबल का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में 5 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
रसड़ा थाना क्षेत्र के मोतीरा गांव में बीजेपी नेता अपने खेत मे ट्यूबवेल के पास अपने 2 साथियों के साथ बैठे थे। तभी 6 हमलावरों ने पहले नथुनी सिंह का नाम पूछा और गोली चला दिया। लेकिन गोली नथुनी सिंह के बजाय उनके साथी बीरबल चौहान के पैर में लग गई जिससे बीरबल चौहान घायल हो गए जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
पुलिस की माने तो नथुनी सिंह का नाम पूछकर 5 अज्ञात हमलावरों ने नथुनी सिंह पर असलहे से फायर कर दिया। इस फायरिंग में नथुनी सिंह के साथ खेत के ट्यूबवेल पर खड़े बीरबल को लग गयी जिससे वो घायल हो गए है। 6 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी हमलावर बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
हिंद न्यूज टीवी के लिए बलिया अजय कुमार