You are here
Home > breaking news > पाकिस्तान में वैश्विक आतंकवादी हाफिज सईद की सुरक्षा बहाल

पाकिस्तान में वैश्विक आतंकवादी हाफिज सईद की सुरक्षा बहाल

पाकिस्तान में वैश्विक आतंकवादी हाफिज सईद की सुरक्षा बहाल

Share This:

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक और 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की सुरक्षा बहाल कर दी है। सरकार ने उसकी सुरक्षा यह कहते हु बहाल की है कि हाफिज सईद की जान को खतरा है।

कई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शेहबाज शरीफ ने हाफिज सईद की सुरक्षा बहाल करने का आदेश पारित किया है। बता दें, यह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से हटाये गये नवाज शरीफ के भाई हैं।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर अप्रैल में सईद की सुरक्षा वापस ले ली थी।

यह कदम तब उठाया गया है जब अमेरिका ने हाफिज सईद को वैश्विक आतंकवादी कहकर पुकारा और कहा कि आतंकवादी गतिविधियों में सईद की भूमिका पर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम है, जो वाशिंगटन को गंभीर  चिंता का विषय है।

जानें- कौन है हाफिज सईद

हाफिज मुहम्मद सईद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक और वर्तमान में जमात-उद-दावा से सम्बंधित है। यह भारत की सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में शामिल है। मुंबई के 26/11 हमले में उसका हाथ होने की बात सामने आई थी जिसमें छह अमेरिकी नागरिक समेत 166 लोग मारे गए थे। उस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से उसे सौंपने को कहा था। अमेरिकी सरकार की ‘रिवाडर्स फॉर जस्टिस’ कार्यक्रम की वेबसाइट पर बताया गया कि हाफिज़ सईद प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा का प्रमुख और चरमपंथी गुट लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है। हाफिज सईद का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा में हुआ था। सईद अरबी और इंजीनियरिंग का पूर्व प्राध्यापक रहा है। यह जमात-उद-दावा का संस्थापक है। यह एक कथित चरमपंथी इस्लामी संगठन है जिसका मकसद भारत के कुछ हिस्सों और पाकिस्तान में इस्लामी शासन स्थापित करना है। हाफिज ने यह संगठन तब बनाया था जब पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

अमेरिका द्वारा जारी, दुनिया में ‘आंतकवाद के लिए जिम्मेदार’ लोगों की सूची में हाफिज सईद का भी नाम है। 2012 से इसके ऊपर अमेरिका ने एक हजार करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है।

 

Leave a Reply

Top