
कानपुर। सदर तहसील में हंगामा मचा हुआ है, क्योंकि तहसील के लेखपालों ने 5 सूत्रीय मांग को लेकर कलम बन्द हड़ताल शुरू कर दी है जिसके कारण तहसील में आय, निवास,जाति प्रमाण पत्र बनवाने में जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यूपी लेखपाल संघ के अध्यक्ष आलोक दुबे ने बताया कि शासन के आदेश के विपरीत कानपुर सदर तहसील में लेखपालों के तबादले किये जा रहे हैं और साथ ही बिना बताए लेखपाल निलंबित भी किये जा रहे हैं। लेखपाल संघ का कहना है कि 16 मई को उपजिलाधिकारी द्वारा लेखपाल उमा शंकर दुबे,चन्द्र कांत शुक्ला,ब्रजमोहन श्रीवास्तव और अश्विनी यादव के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की है जो कि पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है इसी सम्बन्ध में आज सभी तहसीलों के मौजूदा लेखपालों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है जिसको लेखपाल संघ समर्थन कर रहा है।
जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने मांग करते हुए कहा कि जब तक तहसील सदर, नायब तहसीलदार सचेंडी का ट्रांसफर तहसील सदर से नही हो जाएगा तबतक ये हड़ताल जारी रहेगी। और अगर मांग नही मानी गईं तो लेखपाल संघ द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी खुद उपजिलाधिकारी की होगी।
हिंद न्यूज टीवी के लिए कानपुर से राघवेंद्र सिंह