
यूपी में कानपुर जिले के गंगा किनारे अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे लोगों को सरकारी आवास उपलब्ध होने के बाद भी अवैध मकानों को न खाली किये जाने पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाया और अतिक्रमण को हटवाया गया | यह अभियान नमामि गंगे परियोजना के तहत चलाया गया । इस अतिक्रमण अभियान पर प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट आर एन पाण्डेय ने बताया कि गंगा किनारे गन्दगी फैलाने वाले और अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ यह अभियान चलाया गया है इन सभी को पहले से ही सरकारी आवास मिल चुका है, लेकिन यह लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे | इसीलिए अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया है। वहीँ अतिक्रमण अभियान के दौरान सालो पुराना आशियाना टूटने पर दुखी महिला ने कहा कि वह यहाँ अपने जन्म से रह रही हैं | अचानक इस अभियान ने उसे, बेघर कर दिया हैं | जंगल में बनी कलोनी में जबरन भेजा जा रहा हैं|वहां कोई सुविधा भी नहीं हैं।
हिन्द न्यूज़ टीवी के लिए कानपुर से राघवेन्द्र सिंह